Lord Gautam Buddha Trust Kokar

Pin It

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. आदित्य कुमार झा को मिला “ सम्मान - 2023 ”

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ आदित्य कुमार झा एवं सामाजिक कार्य के लिए दिलीप कुमार साहू और चिरंजीव सेमवाल  को मिला “ सम्मान - 2023 ”

शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. आदित्य कुमार झा को मिला : सम्मान 2023

लॉर्ड गौतम बुद्धा ट्रस्ट, कोकर एवं अंतर्राष्ट्रीय भारत सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम “ सम्मान - 2023 ” के तहत  जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा, रांची  के  वर्तमान प्रिंसिपल  डॉ आदित्य कुमार झा को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

आदित्य कुमार झा का जन्म 28 जनवरी 1964 को आज के वर्तमान झारखंड के गोड्डा जिला में हुआ। उनकी परवरिश माता-पिता की देखरेख में हुई। इनका स्वभाव बचपन से ही शांत और मृदुभाषी रहा है। पढ़ाई में अच्छे होने के कारण इनके दोस्त हमेशा इनके आसपास कुछ सीखने के लिए घुमा करते थे और

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. आदित्य कुमार झा को मिला “ सम्मान - 2023 ”शिक्षक भी इन्हें बहुत मानते थे। इन्होंने सन 1977 में बोर्ड की परीक्षा पास की और पढ़ाई आगे जारी रखते हुए  डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि एजुकेशन में प्राप्त किया। 

सन 1985 से 1988 तक प्रतियोगिता खबर पत्रिका में चीफ एडिटर के तौर पर अपना योगदान दिया और सन 1989 में अविभाजित बिहार के शेखपुरा जिले में टी.जी.टी.( इंग्लिश)  शिक्षक के रूप में अपना प्रभार संभाला। अपनी विषय के साथ-साथ बच्चों को नैतिक शिक्षा का भी ज्ञान दिया करते थे। इसी गुण के कारण छात्रों के बीच में इनकी लोकप्रियता बढ़ती गई। छात्रों की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले आदित्य कुमार झा जी ने 11 दिसंबर 2019 को जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा, रांची में प्रिंसिपल का पदभार संभाला। अपनी बुद्धि और विवेक का उपयोग करते हुए हर तरह की समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो और विद्यालय उच्चतम शिखर पर पहुंचे इसके लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। 

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. आदित्य कुमार झा को मिला “ सम्मान - 2023 ”समाज और शिक्षा के प्रति चिंतित रहने वाले डॉ आदित्य कुमार झा को “सम्मान - 2023” इंटरनेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट शशी भूषण पांडे जी के हाथों प्रदान किया गया है। 

मौके पर लॉर्ड गौतम बुद्ध ट्रस्ट के संस्थापक भारत भूषण ने कहा कि शिक्षक और प्राचार्य के सहयोग से ही समाज के लोग शिक्षित हो सकते हैं और एक सकारात्मक माहौल बनाया जा सकता है। ऐसे प्राचार्य और शिक्षकों को हम जितना सम्मान देंगे उतना ही हमारा समाज आगे बढ़ेगा।

Join for Novel work
Lord Gutam Buddha Trust Whatsapp Group


Events : LGBT, Kokar

  Free Computer Training 
  Free Mathematics Classes
  Kshitij Karyakram
  Medical Camp for Women
  Cloth / Blanket Distribution

 Orphans Program
  Makar Sankranti
  Stationay Distribution
  Diwali Gift Distribution
  Cultural Events
  Holi Gift Distribution

 Workshop & Seminar
  NEP 2020
  E-Governance
  Digital Content Creation

Latest News Updates

Event Gallery of Lord Gautam Buddha Trust